MP की स्वास्थ्य सचिव कोरोना पॉजीटिव, शाम को जारी किया था स्वास्थ्य बुलेटिन

Bhopal ।  प्रशासन द्वारा जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन मेंं जहां अच्छी खबर आई कि के के सक्सेना और गुंजन सक्सेना स्वस्थ होकर घर वापस पहुचे। तो वहीं प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग की मुखिया पल्लवी जैन गोविल कोरोना पॉजीटिव निकलीं हैं। भोपाल में आज 8 व्यक्तियों का कोरोना संक्रमित टेस्ट पॉज़िटिव आया।

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के सबसे बड़े पद पर पदस्थ डॉक्टर पल्लवी जैन गोविल (आईएएस) प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टर पल्लवी जैन गोविल ने आज शाम 7:00 बजे कोरोनावायरस पर आधारित मध्यप्रदेश का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉक्टर सुधीर कुमार डहेरिया ने बताया कि आज 4 अप्रैल को 34 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें 26 रिपोर्ट नेगेटिव है सुबह प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 5 और शाम को प्राप्त रिपोर्ट में 3 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अब तक भोपाल में 17 कोरोना संक्रमित प्राप्त हुए है जिसमे से दो संक्रमित व्यक्ति श्री के के सक्सेना और कु . गुंजन सक्सेना इलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके है।

प्राप्त रिपोर्ट अनुसार श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, श्रीमती वीणा सिन्हा, वीरेंद्र कुमार चौधरी, और आलू प्याज व्यापारी करोंद मंडी अब्दुल गफ्फार, के अतिरिक्त जमातियों में न नसीम अहमद, हामदी, अश्दुल्लाह और मो. अरशाद , कोरोना संक्रमित पाॅजिटिव पाये गए हैं।

इस प्रकार अब तक भोपाल शहर में कुल 17 कोरोना संक्रमण पाॅजिटिव हो गये हैं। आज कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 137 सैम्पल लिए गए है ।

व्हाटसअप हेल्प लाइन (कोविड-19) पर कुल 677 शिकायतें प्राप्त हुई । किसी स्थान को सेनेटाइज करने संबंधी 524 शिकायतों में से 497 का निराकरण किया गया है। हेल्पलाइन नम्बर पर अब तक प्राप्त शिकायतों में से 9152 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version