दिगम्बर जैन शिक्षा संस्था के विद्यार्थियों को पुस्तकों एवं कॉपियों का वितरण
दिगम्बर जैन शिक्षा संस्था के विद्यार्थियों को पुस्तकों एवं कॉपियों का वितर
कटनी। स.सिं. मुरलीधर कन्हैयालाल जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में दिगम्बर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिगम्बर जैन शिक्षा संस्था द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक पुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स.सि. सनत कुमार जैन, अध्यक्ष मुरलीधर कन्हैयालाल जैन ट्रस्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स.सि. अनिल कुमार जैन, स.सि. शांति कुमार जैन तथा अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद की अध्यक्ष मंजू जैन उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन शिक्षा संस्था के अध्यक्ष आशीष जैन, उपाध्यक्ष शरद सरावगी, प्रबंधक अक्षय कुमार जैन सहित संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया, वहीं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद की ओर से 125 छात्र-छात्राओं को कॉपियां भी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स.सि. अनिल कुमार जैन ने विद्यार्थियों के जीवन में पुस्तकों के महत्व पर प्रेरणादायी एवं सारगर्भित विचार व्यक्त किए तथा नियमित अध्ययन की प्रेरणा दी।
अंत में प्राचार्य संजय कुमार जैन एवं दीपक देशपांडे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत गुप्ता ने किया।