मानवाधिकार परिषद की बैठक में अधिकारों व कर्तव्यों पर हुआ मंथन, तेवरी में किया गया पौधारोपण

मानवाधिकार परिषद की बैठक में अधिकारों व कर्तव्यों पर हुआ मंथन, तेवरी में किया गया पौधारोप

कटनी। मानवाधिकार परिषद द्वारा ग्राम पंचायत तेवरी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में “एक पेड़ मां वसुंधरा के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इसके बाद परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष भरत कुमार तिवारी एवं स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी ने की।

बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. द्विवेदी, संभागीय उपाध्यक्ष संजय जैन, संभागीय महिला विंग अध्यक्ष एवं समाजसेवी-अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी तथा जिला महिला विंग उपाध्यक्ष दुर्गा तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने मानवाधिकारों, जनहित, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि “हम किसी से भीख नहीं मांगते, बल्कि अपने संवैधानिक हक, अधिकार और कर्तव्यों की बात करते हैं।” उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन का भी आह्वान किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नव-नियुक्त पदाधिकारियों को परिचय-पत्र (आईडी कार्ड) वितरित करना, सभी पदाधिकारियों का परिचय कराना तथा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा। साथ ही जिले एवं तहसील स्तर की कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने पर भी सर्वसम्मति से जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. द्विवेदी, संभागीय उपाध्यक्ष संजय जैन, संभागीय महिला विंग अध्यक्ष रेखा अंजू तिवारी, जिला महिला विंग उपाध्यक्ष दुर्गा तोमर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष भरत कुमार तिवारी, स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी, अनिल महोबिया, राजेश हल्दकार, सुनील हल्दकार, ग्रामीण सचिव सुरेंद्र पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, विजय द्विवेदी, राजेश रैदास, मुलायम चंद महोबिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां वसुंधरा के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version