मां-बेटे ने 4,000 रुपये से शुरू किया बिजनेस, अब हर महीने कर रहे 2.5 लाख रुपये महीने की कमाई

मां-बेटे ने 4,000 रुपये से शुरू किया बिजनेस : सफलता हासिल (Success Story) करने की कोई उम्र नहीं होती. जब मन में नया आइडिया (New Idea) आये उसे शुरू कर देना चाहिए. आज हम आपके लिए सफलता की ऐसी ही कहानी लेकर आये हैं. एक 43 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के साथ अचार बनाने का बिजनेस (Business Success Story) शुरू किया और आज दूसरों के लिए मिसाल बन गई.

मां-बेटे ने 4,000 रुपये से शुरू किया बिजनेस
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में रहने वाली सरोज प्रजापति ने बेटे अमित के साथ अचार बनाने के बिजनेस की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने घर के किचन से केवल चार हजार रुपये में ‘मॉम्स मैजिक पिकल इंडिया’ की शुरुआत की.

सरोज प्रजापति का कहना है कि उनके बनाए अचार दोस्तों और रिश्तेदारों को काफी पसंद आते थे. इसलिए उन्हें अचार बनाने का बिजनेस शुरू करने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने अपने बेटे की मदद ली. जो ब्रांड बिल्डिंग और डिजिटल मार्केटिंग का काम कर रहे हैं. पिछले साल ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘मॉम्स मैजिक पिकल इंडिया’ की शुरुआत की थी. कुछ ही दिनों में विज्ञापन के जरिये उन्हें ऑर्डर मिलने लगे.

बंटा हुआ है काम
मां-बेटे के इस बिजनेस में सरोज अचार बनाकर पैक करती थी. वहीं अमित ब्रांडिंग, लेबलिंग और पैकिंग होने के बाद ऑर्डर सभी एड्रेस पर भेजने का काम करते थे. धीरे-धीरे उनका काम इतना बढ़ गया कि अपने काम को करने के लिए कई लोगों को रोजगार पर रखना पड़ा.

कई महिलाओं को दे रहे रोजगार
डिमांड बढ़ने पर सरोज ने एक बड़ा स्थान लिया जहां 30 महिलाएं भी इस काम से जुड़ी. सरोज का कहना है कि उनके माता-पिता किसान थे. उनकी नौ बहने हैं, जिसके कारण वे ज्यादा नहीं पढ़ सकती. लेकिन उन्होंने अपनी मां से अचार बनाना सीखा. जो आज उन्हें काम आ रहा है. पहली बार उन्होंने 15 साल की उम्र में अचार बनाया था.

READ MORE : https://आपको भी अपने नेल्स पर नेलपोलिस के मैट कलर्स अच्छे लगते हैं तो आप इस टिप्स को आजमाएं

20 साल की उम्र में शादी होने के बाद सरोज घर और बच्चों की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गई. वे कुछ करना चाहती थी. इसलिए उन्हें घरवालों ने भी हमेशा सपोर्ट किया. वे आठ साल तक गांव की सरपंच भी रही. जब बच्चे बड़े हुए और कॉलेज जाने लगे तब उन्होंने अचार के बिजनेस की शुरुआत की.

Exit mobile version