Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय पाठक ने विधानसभा में उबरा से मनघटा होते धवैया तक सड़क निर्माण करने की उठाई मांग

Efforts of MLA Sanjay Pathak

कटनी । विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक संजय पाठक ने विधानसभा में याचिका के माध्यम से विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत उबरा,मनघटा और धवैया को सड़क मार्ग से एक दूसरे से सीधे जोड़ने की मांग उठाई और विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से शासन को सूचित करते हुए जनहित को देखते हुए इस मांग पर जल्द से जल्द विचार करते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया।

विजयराघवगढ़ के बरही तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मनघटा और धवैया सहित अन्य आसपास के निवासियों को गैरतलाई क्षेत्र की ओर आवागमन के लिए बरही नगर घूमते हुए 20 से 30 किलोमीटर दूरी आने जाने में 50 किलोमीटर चक्कर लगाना होता है जबकि यदि उबरा से मनघटा होते धवैया तक सड़क निर्माण हो जाए तो यह दूरी 15 किलोमीटर रह जानी है जिससे गरीबों किसानों के काम आने वाले ट्रैक्टर, थ्रेसर हार्वेस्टर के साथ ही तरह तरह का छोटा व्यापार करने वाले व्यापारियों को भी इस सीधी सड़क के निर्माण से फायदा होगा। इस सड़क के निर्माण की बात को विधायक संजय पाठक ने याचिका प्रस्तुत करते हुए शासन के समक्ष रखा है।

Exit mobile version