‘मिस यू मम्मी, पापा आप सबसे अच्छे हो…’ सुसाइड नोट लिख 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी; मोमोज का ठेला लगाने वाले पिता के टूटे सपने

'मिस यू मम्मी, पापा आप सबसे अच्छे हो...' सुसाइड नोट लिख 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी; मोमोज का ठेला लगाने वाले पिता के टूटे सपने

‘मिस यू मम्मी, पापा आप सबसे अच्छे हो…’ सुसाइड नोट लिख 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी; मोमोज का ठेला लगाने वाले पिता के टूटे सपने

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके बख्शी के तालाब (BKT) थाना क्षेत्र स्थित सरैया गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 16 वर्षीय मासूम स्कूली छात्रा अनन्या ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले किशोरी ने एक भावुक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मां के लिए तड़प और पिता के लिए सम्मान व्यक्त किया है। हालांकि, इस आत्मघाती कदम के पीछे की सटीक वजह को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।

 सुसाइड नोट में छलका दर्द: ‘मिस यू मम्मी… पापा आप सबसे अच्छे हो’

मूल रूप से सीतापुर के नैमिषारण्य (नैमिष) के रहने वाले विजयपाल काफी समय से बीकेटी के सरैया गांव में रह रहे हैं। वह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मोमोज का ठेला लगाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी अनन्या एक निजी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी।

अनन्या ने मौत को गले लगाने से पहले डायरी के पन्ने पर लिखा—

“मिस यू मम्मी, आप हमारे साथ नहीं रहती लेकिन फिर भी हम आपको याद करते हैं। पापा आप सबसे अच्छे हो, हमारी सारी जरूरतें पूरी करते हो…”

रात में दादी कमरे में पहुंचीं, तो चीख उठीं

‘यशभारत’ को मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात की है:

डेढ़ माह पहले मोबाइल देखने पर पिता ने दी थी डांट

बीकेटी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पिता विजयपाल ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया है। करीब डेढ़ महीने पहले घर में बच्चों के बीच मोबाइल फोन को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा हुआ था। उस वक्त अनन्या द्वारा लगातार मोबाइल देखने और पढ़ाई न करने से नाराज होकर पिता ने उसे कड़ी डांट पिलाई थी और गुस्से में उसका मोबाइल फोन लेकर तोड़ दिया था। इस घटना से अनन्या काफी आहत (अपसेट) चल रही थी।

3 साल से अलग रह रही थी मां, अवसाद में थी अनन्या

पुलिस जांच में आत्महत्या के पीछे की एक और बड़ी और गहरी वजह सामने आई है:

पुलिस ने मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

-, यशभारत डॉट कॉम

Exit mobile version