मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी ने शुरू की नर्मदा परिक्रमा

अनूपपुर: पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने परिवारजनों के साथ अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर विधि-विधान के साथ सोमवार से अपनी 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत की है। प्रतिज्ञा सिंह के नर्मदा परिक्रमा के अवसर पर पिता प्रहलाद पटेल भी अमरकंटक में मौजूद रहे।

Breaking कटनी जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

परिक्रमा शुरू करने से पूर्व प्रतिज्ञा नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मंदिर परिसर के सभी मंदिरों में जाकर मत्था टेका। बताया गया वे लगभग दो वर्षों में नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करेंगीं।यह नर्मदा परिक्रमा अपने आप में विशिष्ट और रचनात्मक होगी।।

Exit mobile version