Friday, May 22, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

यमुना एक्सप्रेस-वे पर छह बसें और दो कारों के बीच घने कोहरे में भयंकर टक्कर

मथुरा। कोहरा अब काल बनता नजर आर रहा है। सड़कों पर हादसों और गाड़ियों के टकराने का सिलसिला शुरू हो गया है। मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रही छह बसें और दो कारें घने कोहरे में आपस में टकरा गईं। इस भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 150 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वाहनों में आग लग गई

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि कई वाहनों में आग लग गई। एक्सीडेंट के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों ने बसों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कई लोगों के आग की चपेट में आकर मौत होने की आशंका है। घायलों और मृतकों की पुष्ट जानकारी अब तक समाने नहीं आयी है।

BJP New National Working President: दिल्ली में नितिन नबीन की ताजपोशी, जेपी नड्डा- अमित शाह की मौजूदगी में संभाला राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद

सीमित दृश्यता इस भीषण दुर्घटना का मुख्य कारण

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम