जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम छहरी में, लखन पटेल राज्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम छहरी में, लखन पटेल राज्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
कटनी – जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन एवं सम्मान समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत छहरी में आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बताया कि 19 मार्च 2026 वर्ष प्रतिपदा से प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार श्री लखन पटेल पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। समापन एवं सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी होगा। सुश्री कौर ने आगे बताया कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने 30 जून को ग्राम पंचायत छहरी में आयोजित होने वाले गरिमामयी कार्यक्रम की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है।








