Site icon Yashbharat.com

नेशनल डिफेंस नॉन गैजेटेड एसोसिएशन की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित, चार्जमैन कैडर एवं डिफेंस कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Screenshot 20260227 165125 Chrome 300x266 1

नेशनल डिफेंस नॉन गैजेटेड एसोसिएशन की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित, चार्जमैन कैडर एवं डिफेंस कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चाकटनी। आयुध निर्माणी कटनी में रक्षा क्षेत्र के चार्जमैन कैडर के प्रमुख संगठन एनडीएनजीएसए(नेशनल डिफेंस नॉन गैजेटेड एसोसिएशन) की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की द्विदिवसीय बैठक 24 एवं 25 फरवरी को आयुध निर्माणी के वेस्ट लैंड क्षेत्र स्थित क्लब में संपन्न हुई। बैठक में देश की 41 आयुध निर्माणियों से प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान चार्जमैन कैडर एवं डिफेंस कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। गहन विचार-विमर्श उपरांत कैडर हित में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें विभिन्न मेमोरेंडम के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से निम्न मांगों पर प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, आठवां वेतन आयोग(एट्थ पे कमीशन) का गठन, निगमीकरण(कॉरपोरेटाइजेशन) से संबंधित विषयों का समाधान, चार्जमैन फिटमेंट संबंधी विसंगतियों का निराकरण, प्रमोशन एवं कैडर रिव्यू एवं एमसीएम से चार्जमैन पद पर प्रमोशन सहित अन्य प्रस्ताव शामिल हैं। नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में आयुध निर्माणी कटनी इकाई से संगठन के अध्यक्ष दीपक सिंह बघेल, सचिव सुधीर त्रिपाठी, भावेश दुबे, राजेश बोक, रामनाथ सिंह, वीरेंद्र वर्मा, दीपक बिचपुरिया, वेद प्रकाश यादव, अतुल गुप्ता, ज्ञानचंद चौधरी, नरेंद्र कुमार, ललित शर्मा, राजेश रोशन, सत्य प्रकाश यादव, मनोज पटेल, सुनील कुमार, पिंटू कुमार, सुमित कुमार, कमलेश राय, नितिन श्रीवास्तव, रामू रावत, अश्वनी गर्ग, अखिलेश यादव, महेश सेन, डी.एन.सिंह, महेंद्र साहू, राजकुमार पांडे, एस.के.शुक्ला, सुमित कुमार, मनोज पटेल, नत्थू रामकोल, तारकनाथ पाल, प्रेमलाल पंडा, विजय सिंह, विजय सेन, सुग्रीव कुमार, पंकज कुमार चौधरी, रमेश दुबे, सौरभ क्लियरेंस, लिंग नायडू राजू, संदीप त्रिपाठी, नितीश विश्वास, विनोद महतो, अमर वंशकार, भूपेंद्र सिंह, जी एल मेघवानी, पुरुषोत्तम पटेल, ओमकार पांडे, दशरथ गोटिया, आशीष गौतम, पवनेंद्र मुस्चाल, एम.डी. पटेल, विपिन मिश्रा, अजय बैन सहित समस्त कार्यवेक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने के लिए नेशनल डिफेंस नॉन गैजेटेड एसोसिएशन ने समस्त साथियों, आयुध निर्माणी प्रशासन यूनियन, एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version