Site icon Yashbharat.com

रीठी रोड पर बड़ा हादसा: लाल तलैया के पास कोयले से भरा ट्रक पलटा, दोनों ओर लंबा जाम

IMG 20260226 WA0044

रीठी रोड पर बड़ा हादसा: लाल तलैया के पास कोयले से भरा ट्रक पलटा, दोनों ओर लंबा जा

कटनी। रीठी रोड स्थित लाल तलैया के पास अभी-अभी कोयले से लदा एक भारी भरकम ट्रक अचानक असंतुलित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक नियंत्रण बिगड़ने से सड़क के मध्य पलट गया। ट्रक पलटते ही कोयला सड़क पर फैल गया, जिससे आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, जो राहत की बात है। हालांकि जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दे दी गई है। मार्ग से ट्रक हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी रहा l

Exit mobile version