Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Mahua Moitra Parliament Cash For Query: संसद में एथिक्‍स कमेटी की रिपोर्ट पेश, महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्‍यता रद्द करने की सिफारिश

Mahua Moitra Parliament Cash For Query: संसद में एथिक्‍स कमेटी की रिपोर्ट पेश है। महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्‍यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। जि‍समें  महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्‍यता रद्द करने की सिफारिश की है।

कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. संसद के शीतकालीन सत्र के आज पांचवे दिन महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट पेश कर दी है. जिसमें महुआ की सांसदी खत्म करने की सिफारिश की गई है. इस रिपोर्ट में महुआ से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए ये भी लिखा गया है कि महुआ के खिलाफ लगे आरोप बेहद गंभीर हैं, ऐसे में उनपर एक्शन होना चाहिए.

रिपोर्ट के इन पन्नों में निलंबन की सिफारिश

रिपोर्ट पेश होने के बाद संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और नारे लगाए. आइए अब आपको एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट की कॉपी के वो दो पेज दिखाते हैं जिसमें महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है.

पिछले महीने एथिक्स कमेटी ने भेजी थी रिपोर्ट

आपको बताते चलें कि महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट 10 नवंबर को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास भेज दी थी. पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा अध्यक्ष बिरला के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कर एथिक्स कमेटी ने लगभग 500 पन्नों की अपनी रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे तमाम मतभेदों के बावजूद एथिक्स कमेटी की बैठक में 6-4 के अंतर से मंजूर कर लिया गया था.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम