Site icon Yashbharat.com

महोबा हादसा: कुछ ही सेकंड में खत्म हो गईं 5 ज़िंदगियां, अस्पताल में तड़प रहे हैं तीन लोग

dehradun accident1

महोबा हादसा: कुछ ही सेकंड में खत्म हो गईं 5 ज़िंदगियां, अस्पताल में तड़प रहे हैं तीन लोग। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार बाइक और ईको कार में भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

इजराइल की नई कार्रवाई: तेहरान के संवेदनशील ठिकानों पर बरसे बम, खुफिया मंत्रालय तबाह

गहरी खाई में गिरी कार

यह पूरा मामला जिले के श्रीनगर थानाक्षेत्र का है। जहां, एक परिवार बहू को विदा करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ननौरा गांव के पास पहुंची। एक बाइक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक किशोरी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

महोबा हादसा: कुछ ही सेकंड में खत्म हो गईं 5 ज़िंदगियां, अस्पताल में तड़प रहे हैं तीन लोग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version