कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांकेतिक पुतला दहन

कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांकेतिक पुतला दह

कटनी। शहर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा नेताओं के कथित बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत तथा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान रजनी वर्मा ने आरोप लगाया कि सांसद कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। यदि कुछ छात्रों द्वारा अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया हो तो उसकी आलोचना की जा सकती है, लेकिन समस्त छात्र समुदाय के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है।

रजनी वर्मा ने भाजपा पर महिलाओं के सम्मान को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला कांग्रेस देशभर में ऐसे मुद्दों पर लगातार विरोध दर्ज करा रही है और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि जनता भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों के कथित बयानों और कार्यशैली का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार के माध्यम से देगी।

कार्यक्रम में राकेश जैन ‘कक्का’, हरिशंकर शुक्ला, प्रेम बत्रा, करण सिंह चौहान, विजय पटेल, सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह, अदिता वर्मा, लता कनौजिया, शशि यादव, कल्पना पाठक, मनीषा शर्मा, अर्चना जायसवाल, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक, अर्चना दुबे, नजमा बी, सुषमा ठाकुर, रुक्मणी पांडे, लता खरे, सुनीता सोनी, सुमन सैनी, शशि शेखर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version