Madhya Pradesh Kaushal Pratiyogita Katni: मध्यप्रदेश कौशल प्रतियोगिता के लिये पंजीयन में शेष तीन दिन, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात करें। कटनी इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2024 के अंतर्गत मध्यप्रदेश कौशल प्रतियोगिता के लिये पंजीयन की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2024 है उक्त प्रतियोगिता में वे ही उम्मीदवार सम्मिलित हो सकते है, जिनका जन्म जनवरी 2002 के बाद हुआ है। प्रतियोगिता हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
07 जनवरी 2024 तक पंजीयन
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रंजीत कुमार रोहितास नें बताया कि मध्यप्रदेश कौशल प्रतियोगिता में जिले के जो भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है, वो 07 जनवरी 2024 तक पंजीयन करा सकते है। आपने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालीन समय में श्री विकास कुमार गर्ग प्रशिक्षण अधिकारी तथा ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफीसर मोबाइल नंबर 9977692764 शासकीय आईटीआई कटनी रोशन नगर एनकेजे से प्राप्त कर सकते है।

