Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

बच्चे जानेंगे प्रदेश का समृद्धिशाली इतिहास, पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के पंजीयन 25 जून से प्रारंभ, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का आयोजन 

भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। प्रथम चरण 1 अगस्त 2025 को जिला स्तर पर होगा, वहीं दूसरा चरण 26 सितंबर 2025 को राज्य स्तर पर होगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। पंजीयन 25 जून 2025 से प्रारंभ होंगे। इसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 को शाम 05:30 बजे तक है।

 

गौरतलब है कि प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराने और पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से ‘पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। वर्ष 2016 से इस प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में एक साथ व एक ही तिथि को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं स्कूल शिक्षा के सहयोग से 2 चरणों (जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय) में किया जाता है। वर्ष 2024 में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय लगभग 7300 स्कूल के 21900 बच्चों ने प्रतिभागिता की।

स्कूलों का पंजीयन शुरू: इस क्विज प्रतियोगिता का सतना जिले का प्रभारी अधिकारी एडीएम सुधीर बेक को बनाया गया है।जिला स्तर पर स्कूलो की प्रतिभागी टीमो का पंजीयन कार्य 25 जून से शुरूहो गया है जो 18 जुलाई तक होगा।

इस प्रकार करें ऑनलाइन होंगे पंजीयन 

विद्यालय प्राचार्य/प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की टीम का पंजीयन 25 जून 2025 से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। https://www.mptourism.com/tourismquiz 2025/schools/ लिंक पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक