मध्‍यप्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से भेजेगी अयोध्या, राम वन गमन पथ पर विशेष बजट कि‍या जारी

मध्‍यप्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से भेजेगी अयोध्या, राम वन गमन पथ पर विशेष बजट कि‍या जारी

कटनी। मध्‍यप्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से भेजेगी अयोध्या, राम वन गमन पथ पर विशेष बजट जारी कि‍या। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव श्रीरामचंद्र वनगमन पथ न्यास की पहली बैठक शुरू हुई। डेढ़ दशक बाद हो रही बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर- बैंगलोर हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्‍य पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान सूर्य का उतरायण होना हमारे लिए बहुत शुभ। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का तोहफा मिला है, अब श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से भेजेगी अयोध्या, राम वन गमन पथ पर विशेष बजट भी जारी कर दिया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन गई है। कलेक्टर, संबंधित विभाग और जिलों के अधिकारी भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। सीएम के आने के पूर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डॉग स्क्वायड से जांच की जा रही है।

 

विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आज सतना जिले के पटनाखुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री यादव ने हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितलाभ और बेटियों को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश कुमार, पूर्व मंत्री राम खेलावन सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदेश में चिह्नित श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास करना है
उल्‍लेखनीय है कि श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास का काम केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश में चिह्नित श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास करना है। इनमें सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले के स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, अत्रि आश्रम, शरभंग आश्रम, अश्वमुनि आश्रम, सुतीक्ष्ण आश्रम, सिद्धा पहाड़, सीता रसोई, रामसेल, राम जानकी मंदिर, बृहस्पति कुंड, अग्निजिह्ना आश्रम, अगस्त्य आश्रम, शिव मंदिर, रामघाट, श्रीराम मंदिर, मार्कंडेय आश्रम, दशरथ घाट, सीता मढ़ी शामिल हैं।

Exit mobile version