Site icon Yashbharat.com

कानून और जागरूकता के प्रति उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को माधवनगर पुलिस ने किया जागरूक

IMG 20250128 WA0036

 

कानून और जागरूकता के प्रति उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को माधवनगर पुलिस ने किया जागरू

कटनी-पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर के विद्यार्थियों (बालक एवं बालिकाओं) के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानून, अपराध की रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के महत्व को समझाते हुए उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। साइबर अपराध से बचने के उपायों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, बच्चों को कानून की भूमिका और अपराध रोकने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों को माधव नगर थाने का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाने में किए जा रहे विभिन्न कार्यों को देखा और पुलिस व्यवस्था के कार्यप्रणाली को समझा। उन्हें यह बताया गया कि पुलिस कैसे कानून व्यवस्था बनाए रखती है और समाज की सुरक्षा के लिए कार्य करती है।

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपने सवाल पूछे और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक कटनी के दिशानिर्देश में यह पहल बच्चों और युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version