माधव नगर बंगला लाइन में संचालित हो रही शराब की अवैध पैकारी स्थानीय लोगो ने बंद कराने एसपी से की मांग

माधव नगर बंगला लाइन में संचालित हो रही शराब की अवैध पैकारी स्थानीय लोगो ने बंद कराने एसपी से की मां

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत बंगला लाइन बस्ती बाबा नारायण शाह वार्ड क्रमांक-39 की स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में एसपी आफिस पहुँची थी जहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया को शिकायत में बताया कि उनके क्षेत्र में 4 से 5 अवैध रूप से शराब पैकारी संचालित हो रही है जिसके कारण यहां के रहवाशियो का जीना दूभर हो चुका है।

 

हद तो तब हो गई जब क्षेत्र के राका वंशकार, लल्लू वंशकार, प्रिंस वंशकार साहिल वंशकार ने यहां निवासरत एक 70 वर्षीय वृद्ध जशवंत सरवारी के साथ जम कर मारपीट की जिसमे वृद्ध को गंभीर चोटें आई है। वही यहां निवासरत महिलाओ ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां उनके घरों में घुस कर धमकी देते है। उनके बच्चों से स्कूल जाते समय रुपये मांगते हैं। रात के समय लड़ाई झगड़ा और उवद्रव होता है। अतिरिक्त पुलिस संतोष डेहरिया ने स्थस्नीय लोगो की शिकायत पर तत्काल माधव नगर थाना प्रभारी को फोन लगा इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए है। वही अपराधियो की धरपकड़ करने कहा गया है।

Exit mobile version