सीएम यूथ कॉनक्लेव 2026 का PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में हुआ सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

सीएम यूथ कॉनक्लेव 2026 का PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में हुआ सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्स
कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में आयोजित सीएम यूथ कॉनक्लेव 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं से संवाद करते हुए रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) जैसी उभरती तकनीकों के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की।
सीएम यूथ कॉनक्लेव का सीधा प्रसारण प्रदेश के महाविद्यालयों में किया गया। इसी क्रम में PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए महाविद्यालय के सभी ई-क्लासरूम में सीधा प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की और मुख्यमंत्री के संवाद को ध्यानपूर्वक सुना। विद्यार्थियों ने रोजगार, कौशल, उद्यमिता और नई तकनीकों के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई ने कहा कि “आज का युवा तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सीएम यूथ कॉनक्लेव के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के साथ AI, रोबोटिक्स, ड्रोन एवं अन्य उभरती तकनीकों में भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। महाविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल और अवसरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।”
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. एम.पी. यादव, डॉक्टर के पी मिश्रा, डॉ. विनय वाजपेई, डॉ प्रो. वी.के. द्विवेदी, प्रो. जी.एम. मुस्तफा, श्रीमती ज्योत्सना आठ्या, प्रो. रुक्मणि प्रताप सिंह, डॉ. सूचि सिंह, डॉ. राजकुमार, श्री पुनर्बसु भट्टाचार्य, डॉ. जय प्रकाश अवस्थी, सुश्री अंकिता गोस्वामी, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. विजय कुमार, श्री देवराज, श्री शुभम रैकवार, श्री विपिन सोनी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस सीधा प्रसारण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदेश के युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं तथा भविष्य की तकनीकों से जोड़ना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को युवाओं के लिए प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया।







