FEATURED

LIVE: अपने अंतिम सफर पर निकली श्रीदेवी, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। दुबई में शनिवार को निधन के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अपने अंतिम सफर पर निकल गईं हैं। सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से सफेद फूलों से सजे विशेष वाहन में उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। यहां से यह विले पार्ले सेवा समाज श्मशान जाएगी जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।yashbharat

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के रथ को पूरी तरह से सफेद पूलों से सजाया गया है और इसमें सामने की तरफ श्रीदेवी की तस्वीर लगाई गई है। इसमें उनकी देह को दुल्हन की तरह सजाया गया है और तिरंगे में लपेटा गया है। देह के साथ बोनी कपूर, अर्जून कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

अंतिम यात्रा के रास्ते में दोनों ही तरफ अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने के लिए उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ा हुआ है।
इससे पहले उनकी पार्थिव देह सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई थी। जहां सिनेमा जगत की इस चांदनी को आखिरी बार देखने के लिए फिल्मी हस्तियों और उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। एक के बाद एक फिल्मी हस्तियां यहां नम आंखों से श्रीदेवी के अंतिम दर्शन को पहुंची, वहीं क्लब के बाहर भारी संख्या में आम लोग लाइन लगाकर सुबह से ही खड़े नजर आए।

माहौल को देखते हुए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों को 12.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन का मौक मिलेगा।

अंतिम दर्शन करने के लिए क्लब में एश्वर्या राय, काजोल, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुभाष घई, डेविड धवन, प्रेम चोपड़ा, हेमा मालिनी, विवेक ओबेरॉय, नितिन मुकेश, जैकलीन, ईशा कोप्पीकर, जया बच्चन, माधुरी दीक्षित, फराह खान, सोनम कपूर, उर्वशी रौतेला, अन्नू कपूर, अरबाज खान, रेखा, जैकी श्रॉफ, शहीद कपूर, जॉन अब्राहम के अलावा ठाकरे परिवार और बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे भी पहुंचे।
बॉलीवुड सितारों ने किए अंतिम दर्शन

रात 10.30 बजे श्रीदेवी की पार्थिव देह मुंबई स्थित उनके घर पहुंचने के बाद उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ बढ़ गई। रात भर उनके घर सितारों के पहुंचने का कार्यक्रम जारी रहा और एक के बाद एक बॉलीवुड की हस्तियां उनके अंतिम दर्शनों को पहुंचने लगे। उनकी देह रात में मुंबई पहुंचने के बाद माया नगरी शोक में डूब गई। घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ फैन्स तो सारी रात उनके घर के बाहर मौजूद रहे।

मंगलवार को सांत्वना देने आए सितारों में सैफ अली खान, उनकी बेटी सारा अली खान, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी, वहीदा रहमान (जिन्होंने फिल्म लम्हे में श्रीदेवी की मां का रोल किया था), निर्देशक फरहा खान, अभिनेत्री नीलिमा अजीम, संगीतकार बप्पी लहरी, रमेश सिप्पी, उनकी पत्नी किरण सिप्पी, अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के नाम प्रमुख रहे।

विशेष इंतजाम

आज सुबह 9.30 बजे से आम लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में विशेष इंतजाम किए गए हैं। दोपहर दो बजे क्लब से श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंचेगी। वहां पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद निगरानी रख रहे हैं। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के अलावा केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के शामिल होने की भी खबरें हैं। श्रीदेवी को पद्मश्री सम्मान मिल चुका था, इसलिए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से होगा और राष्ट्रपति की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

दुबई पुलिस ने बंद किया केस

लंबी जांच-पड़ताल व पति बोनी कपूर के बयान-पूछताछ के बाद मंगलवार को सरकारी वकील ने श्रीदेवी की मौत का केस बंद करने का फैसला किया। इसके बाद पार्थिव शरीर को मुंबई लाने का रास्ता साफ हुआ। दुबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि केस में अपराध का कोई मामला नहीं बना। दोपहर बाद सभी औपचारिकताओं के बाद शाम पांच बजे वहां से पार्थिव शरीर विशेष विमान से रवाना हो सका। श्रीदेवी का शनिवार रात करीब 11 बजे दुबई की होटल में निधन हो गया था।

अनिल कपूर के गले लगकर रोए बोनी

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी का विशेष विमान दो दिन पहले ही दुबई पहुंच चुका था। रात करीब 9.30 बजे जब दस यात्रियों को लेकर अंबानी का जेट लौटा तो उसमें बोनी कपूर और अर्जुन कपूर के अलावा बोनी की बहन रीना मारवाह भी थीं। रीना के बेटे की शादी में ही भाग लेने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थीं। हवाई अड्डे पर भाई अनिल कपूर को देखते ही बोनी उनके गले लगकर रो पड़े। वहां अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना, बोनी के सबसे छोटे भाई संजय के अलावा सोनम कपूर भी थीं। हालांकि, श्रीदेवी की दोनों बेटियां-जाह्नवी और खुशी दिन में अपने चाचा अनिल कपूर के घर में थीं।

अर्जुन कपूर गए थे दुबई

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने के लिए बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंच गए थे। वह पिता का हौसला बढ़ाने के लिए दुबई गए थे, क्योंकि वहां संकट की घड़ी में वह बहुत अकेलापन महसूस कर रहे थे। गौरतलब है कि अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की संतान हैं। अर्जुन की एक बहन भी है।

परिवार ने जारी किया शोक कार्ड

कपूर व अयप्पन परिवार ने श्रीदेवी के निधन व अंत्येष्टि का शोक कार्ड जारी किया है। कार्ड के सबसे ऊपर “पद्मश्री श्रीदेवी कपूर” लिखा है। इसमें श्रद्घांजलि सभा और अंतिम दर्शन कार्यक्रम का समय व अन्य ब्योरा है। इसमें कपूर परिवार व अय्यप्पन परिवार की ओर से शोक व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet