katniमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय मे भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ क़े तत्वाधान मे हुई व्याख्यान माला

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में दिनांक 13 जनवरी 2025 को प्राचार्य डाॅ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शासकीय विधि महाविद्यालय, सिवनी के श्री आदित्य गर्ग, सहायक प्राध्यापक विधि ने महाविद्यालय में छात्राओं को प्राचीन विधि एवं नियम विषय पर पी.पी.टी. के माध्यम से व्याख्यान दिया, जिसमें भारतीय रीति रिवाज, संस्कृति, परम्परा, भारतीय समाज, मानव संबंध और संविधान के सह अस्तित्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिया एवं छात्राओं को कानून की विभिन्न धाराओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं इस व्याख्यान से महाविद्यालय की छात्राएं लाभान्वित हुई।

इस कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संजयकांत भारद्वाज, ज.भा. अतिथि विद्वान के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि