Land Mafia : पुलिस से एक कदम आगे भूमाफिया दीपक मद्दा ने 20 सिम बदली, पांच राज्यों में मिली लोकेशन

Land Mafia । चर्चित अयोध्यापुरी जमीन घोटाले में फरार दीपक मद्दा उर्फ दिलीप सिसोदिया पुलिस से एक कदम आगे है। पुलिस पहुंचती है उससे पहले शहर छोड़ जाता है। पिछले चार महीनों में 20 से ज्यादा मोबाइल नंबर बदल चुका है।

सारी सिमें आइफोन में ही चली है। जांच अफसरों का दावा है वह आईफोन से फेसटाइम एप के जरिए लोगों से संपर्क में है। पुलिस ने जब उन सिमों की लोकेशन निकाली तो हैदराबाद, राजस्थान, मुंबई और गुजरात की मिली।

खास बात यह कि सभी सिमें आईफोन चली और एक दिन के भीतर बंद भी हो गई। फोन भी अलग-अलग आइएमईआइ के निकले। जांच अफसरों ने बताया इन सभी सिम का सिर्फ इंटरनेट के लिए उपयोग किया गया था।

इससे शक है मद्दा ने फेसटाइम एपु के लिए उपयोग किया जिसमें जांच एजेंसी न तो कॉल डिटेल निकाल सकती है न फोन रिकॉर्ड होते है। ने इंटरनेट प्रोटोकॉल (आइपी) एड्रेस के माध्यम से लोकेशन निकाली तो अलग अलग राज्यों की मिली।

 

बेटी-बेटे और पत्नी के 10 खाते,बैंक लॉकर सीज

उधर एसपी (पूर्वी) आशुतोष बागरी ने एसआइटी को गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा और संभावित स्थानों पर छापे मारे।

एसआइटी ने मद्दा की पत्नी समता जैन,बेटी ट्विंक्ल,बेटे हार्दिक के बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंदुर परस्पर बैंक सहित करीब 15 खातों को सीज कर दिया।

समता और ट्विंकल से बैंक लॉकर भी सीज कर दिए। जांच में पता चला हार्दिक के खाते में 15 लाख जमा हुए और निकल गए।

धवन की आर्थिक कमर तोड़ी, दुकानों पर ताला लगाया

दीपक के केस पार्टनर लक्की धवन की भी पुलिस तलाश कर रही है। धवन के आर्थिक स्त्रोत पर नजरें है। उन लोगों की जानकारी एकत्र की जो मदद कर रहे है। नवनीत प्लाजा की दुकानों पर पुलिस ने ताला लगा दिया। एक दुकान को कुछ दिन पूर्व ही लैंसकार्ट को किराया पर दी थी।

 

 

 

Exit mobile version