Ladli Behna Yojana Shagun : मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया भेजा, 10 जून को JABALPUR में Single Click कार्यक्रम
Ladli Behna Yojana Shagun : मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया भेजा, 10 जून को। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के अंतर्गत मध्य सरकार (Government of Madhya Pradesh) 10 जून को प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख छह हजार 145 महिलाओं (बहनों) के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये जमा कराएगी।
10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून को जबलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एक क्लिक पर यह राशि जमा कराएंगे।
सरकार ने लाड़ली बहना योजना में पात्र एक करोड़ 15 लाख महिलाओं के बैंक खातों में शगुन के एक-एक रुपये जमा कराकर तस्दीक कर ली है कि संबंधित खातों में राशि जमा करने में कोई तकनीकी समस्या तो नहीं है। हालांकि ऐसी भी सूचना है कि कुछ महिलाओं के खाते में एक रुपये नहीं पहुंचे हैं, वे तनाव में हैं और आंगनबाड़ी केंद्रों, शहरों में वार्ड कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं।
एक करोड़ 25 लाख छह हजार 145 महिलाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच मार्च को योजना की घोषणा की थी और 25 मार्च से 30 अप्रैल तक योजना के आवेदन भरे गए। एक करोड़ 25 लाख छह हजार 145 महिलाएं योजना के लिए पात्र पाई गई हैं। इनके बैंक खातों में इस माह से हर 10 तारीख को एक हजार रुपये जमा कराए जाएंगे।
80 प्रतिशत खातों में राशि पहुंच गई
महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डा रामराव भोसले बताते हैं कि एक करोड़ 15 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि डालकर देखी है, इसमें से 80 प्रतिशत खातों में राशि पहुंच गई है। शेष में राशि पहुंच रही है। दरअसल, इनमें से कुछ स्थानीय और छोटे बैंक हैं, जिनमें कई स्टेप के बाद राशि पहुंचती है। बता दें कि दो लाख महिलाओं के आवेदनों पर आपत्ति आई थी, इनमें से 26 हजार आवेदन रोके गए हैं।

