Site icon Yashbharat.com

Katni Road Accident: बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, सास-ससुर की मौत, दामाद घायल

IMG 20200708 WA0021

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत रामपुर बैरियर के समीप रविवार की दोपहर बेलगाम ट्रक व मोटर सायकल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में मोटर सायकल सवार सास, ससुर व दामाद में से सास-ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दामाद घायल हो गया।

ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अर्चना सिंह के मुताबिक ग्राम खमतरा निवासी 75 वर्षीय जियालाल बर्मन अपनी 65 वर्षीय पत्नी शांतिबाई के साथ ग्राम जुनवानी निवासी दामाद अर्जुन पिता पूरनलाल बर्मन के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था।

शादी होने के बाद रविवार को दामाद अर्जुन पिता पूरन लाल अपने सास शांतिबाई व ससुर जियालाल को मोटर सायकल में बैठाकर वापस खमतरा छोडने जा रहा था । इसी दौरान रामपुर बैरियर के पास ट्रक क्रमांक एम.पी.20जीए-6902 से बाइक की भिडंत हो गई। जिसके कारण बाइक सवार सास व ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दामाद घायल हो गया।

हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग दंपति के शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जप्त कर ढीमरखेड़ा थाना में खड़ा कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध धारा 279, 337, 304ए व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version