स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर; लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकी, सेवा समाप्ति के निर्देश; जिले में साइबर तहसील 2.0 और यूसीसी पर अहम बैठकें

मातृ एवं शिशु मृत्यु पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं; एएनएम की वेतन वृद्धि रोकी, सीएचओ की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव

कटनी: जनस्वास्थ्य और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कड़े दंडात्मक कदम उठाए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दो टूक कहा कि जमीनी स्तर पर लापरवाही के कारण यदि किसी माता या नवजात की जान जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Katni District Bureau: स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर; लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकी, सेवा समाप्ति के निर्देश; जिले में साइबर तहसील 2.0 और यूसीसी पर अहम बैठकें

 कमजोर प्रदर्शन पर तुरंत गाज:

 बेहतर काम करने वालों का सम्मान:

बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के समय पर चिन्हांकन और प्रभावी प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति साहू, रेवती उइके, राजकुमारी, नीलू सिंह व श्रेया को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास से पुष्पा आरख, मीना तिवारी, भावना साहू और जिला समन्वयक स्वाति श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।

अन्य निर्देश: कलेक्टर ने 28 से 30 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान में जिले के 1 लाख 79 हजार 737 बच्चों तक खुराक पहुंचाने, आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने और कुपोषण के विरुद्ध सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

 2. साइबर तहसील 2.0 का कमाल; अब मात्र 20 से 25 दिनों में हो रहा है भूमि का ऑनलाइन नामांतरण

कटनी: सुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ बनाते हुए जिले में “साइबर तहसील 2.0” व्यवस्था के तहत 9 हजार 654 ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। पहले जिस प्रक्रिया में लगभग 70 दिन का समय लगता था, वह अब डिजिटल और केंद्रीकृत प्रणाली के कारण महज 20 से 25 दिनों में पूरी हो रही है।

तहसीलवार निराकृत किए गए प्रकरणों की स्थिति:

Exit mobile version