Site icon Yashbharat.com

कटनी कलेक्टर का कड़ा एक्शन: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले BSNL ठेकेदार पर होगी FIR; दो नायब तहसीलदारों पर ठुका जुर्माना

IMG 20250915 WA0013

कटनी कलेक्टर का कड़ा एक्शन: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले BSNL ठेकेदार पर होगी FIR; दो नायब तहसीलदारों पर ठुका जुर्माना। कटनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही और जनता की सुविधाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त हिदायत देते हुए कलेक्टर ने विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन को खुदाई कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में बीएसएनएल (BSN) के ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

कटनी कलेक्टर का कड़ा एक्शन: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले BSNL ठेकेदार पर होगी FIR; दो नायब तहसीलदारों पर ठुका जुर्माना

इसके साथ ही, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा बीत जाने के बावजूद सीमांकन प्रकरणों का निराकरण न करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने नायब तहसीलदार सिंगौड़ी व देवराकला राजेंद्र श्रीवास्तव तथा नायब तहसीलदार देवराकला अवंतिका तिवारी पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश जारी किए हैं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समय-सीमा बैठक की मुख्य कड़ियां और महत्वपूर्ण निर्देश

1. सीएम हेल्पलाइन और विभागीय योजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर श्री तिवारी ने मासिक ग्रेडिंग को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य रूप से राजस्व, जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग (PWD), स्कूल शिक्षा, वन, कृषि, स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य और खनिज विभाग सहित अन्य विभागों की तहसीलवार लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, गेहूं उपार्जन, समग्र ई-केवाईसी, जलगंगा संवर्धन अभियान और संबल पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

2. जनगणना 2027 और मकान सूचीकरण पर जोर

जिले में 1 मई से शुरू हुए जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण (House Listing) कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड का भ्रमण कर कार्य का जायजा लें और तय समय-सीमा में इस कार्य को त्रुटिहीन तरीके से पूरा करें।

3. आयुष्मान कार्ड और स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

4. राजस्व और फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन

राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) के कार्य को लगातार जारी रखें और इसकी बकेटिंग पर विशेष फोकस करें। इसके अलावा, तहसीलवार डाटा के डिजिटाइजेशन और 7वीं लघु सिंचाई गणना के कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया।

बैठक में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस उच्चस्तरीय बैठक में डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईके, जिले के सभी एसडीएम (SDM), उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक आयुक्त आदिम जाति विमल चौरसिया, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक पंकज कोरी, महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह चौहान, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्ता और लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version