Site icon Yashbharat.com

Katni: रोजगार मेला के तहत 169 युवाओं का नौकरी हेतु चयन

interviews job

interviews job

Katni। रोजगार मेला के तहत 169 युवाओं का नौकरी हेतु चयन । कटनी जिले में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायवेट कंपनियों में युवाओं को नौकरी दिलाने के लिये लगातार रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। इन रोजगार मेलों को युवाओं का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

मेले में 371 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया

जिला रोजगार अधिकारी श्री डी के पासी ने बताया कि इस सिलसिले में गुरूवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी संख्या आयी। यह रोजगार मेला युवाओं के लिये बड़ा मददगार बना। इस रोजगार मेले में 371 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया।

इसमें से लगभग 169 युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने हेतु युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 15 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले के दौरान युवाओं का प्रारंभिक रूप चयन विभिन्न पद ट्रेनी, आई डिप्लोमाधारी एवं अप्रेंटिशिपर आदि मंे चयन किया गया।

Exit mobile version