Site icon Yashbharat.com

बाड़ी में उगाए गांजे के पौधे, 30 किलो 790 ग्राम गांजा जब्त; आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260813 WA0017

बाड़ी में उगाए गांजे के पौधे, 30 किलो 790 ग्राम गांजा जब्त; आरोपी गिरफ्ता

कटनी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निवार निवासी 19 वर्षीय युवक को गांजे के पौधों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाड़ी से कुल 30 किलो 790 ग्राम हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस ने 12 अगस्त को कार्रवाई की।

पुलिस टीम भ्रमण के दौरान निवार निवासी अनिल गोस्वामी पिता राम राज गोस्वामी, उम्र 19 वर्ष की बाड़ी पहुंची। पुलिस को अचानक देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बाड़ी में गांजे के पौधे लगाए जाने की बात स्वीकार की गई।

पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए बाड़ी में लगे गांजे के पौधों को जब्त कर लिया। जब्त पौधों का कुल वजन करीब 30 किलो 790 ग्राम बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सउनि राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक अजित सिंह, विनोद विश्वकर्मा तथा आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, मणि सिंह, रोहित सिंह और नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version