पौंसरा में निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, 100 सखियों ने लिया पौध संरक्षण का संकल्प,हरियाली अमावस्या पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विधायक संदीप जायसवाल ने वितरित किए पौधे; हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा

पौंसरा में निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, 100 सखियों ने लिया पौध संरक्षण का संकल्प,हरियाली अमावस्या पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विधायक संदीप जायसवाल ने वितरित किए पौधे; हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्र

कटनी। हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर विकासखंड कटनी के सेक्टर मझगवां फाटक अंतर्गत ग्राम पौंसरा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने उपस्थित नवांकुर सखियों को एक-एक पौधा वितरित कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रोपित करने तथा नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने की। जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं जन अभियान परिषद की पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में 100 नवांकुर सखियों को एक-एक पौधा प्रदान किया गया। अतिथियों ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और उनकी देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सभी उपस्थितजनों से पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एल्डरमैन अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, सुरेश यादव, कटनी ग्रामीण मंडल प्रभारी रणवीर कर्ण, जिला उपाध्यक्ष रम्मू साहू, मंडल अध्यक्ष राम पटेल, आईटी सेल जिला संयोजक सचिन तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल एवं ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ग्राम पंचायत पौंसरा सहित सेक्टर के सभी पांच ग्रामों से नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंचीय कार्यक्रम के बाद नवांकुर सखियों ने सिर पर कलश और हाथों में पौधे लेकर नवांकुर सखी हरियाली यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अतिथियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। सभी से तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, मंडल महामंत्री शिव प्रकाश चक्रवर्ती, भाजपा वरिष्ठ नेता पंडित विजय दुबे, उपाध्यक्ष अनुज पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील रजक, नत्थूलाल पटेल, प्रहलाद कोरी, महात्मा श्रीवास, जनपद सदस्य नंदलाल कोरी, सरपंच अनिरुद्ध पांडेय, पूर्व सरपंच बाबू श्याम कोल, नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी राजू यादव, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि अनिल गौतम, शशिकांत पटेल, अजीत पटेल, अभिषेक मिश्रा, श्रीमती प्रतिमा दहायत, सदा कुशवाहा, परामर्शदाता श्रीमती रूपा बर्मन एवं श्रीमती संयोगिता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version