Site icon Yashbharat.com

जवाहरलाल नेहरू वार्ड में 45.62 लाख से होगा मुक्ति धाम का विकास,बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार शेड और आवश्यक मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन

IMG 20260812 WA0029

जवाहरलाल नेहरू वार्ड में 45.62 लाख से होगा मुक्ति धाम का विकास,बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार शेड और आवश्यक मरम्मत कार्यों का भूमिपूज

कटनी, 10 अगस्त। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 28 स्थित मुक्ति धाम में 45 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण, मृत संस्कार हेतु शेड एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्री शशिकांत तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। विकास कार्य पूर्ण होने के बाद मुक्ति धाम परिसर अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक हो सकेगा।

सुविधाओं का होगा विस्तार

प्रस्तावित कार्यों के तहत मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण, मृत संस्कार के लिए शेड तथा आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से परिसर के व्यवस्थित विकास के साथ यहां आने वाले नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि मुक्ति धाम जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी नगर विकास का अहम हिस्सा है। वार्ड क्रमांक 28 में होने वाले इन कार्यों से मुक्ति धाम परिसर को बेहतर स्वरूप मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली, जलनिकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लंबे समय से थी कार्यों की आवश्यकता

क्षेत्रीय पार्षद श्री शशिकांत तिवारी ने कहा कि मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार शेड एवं मरम्मत कार्यों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नगर निगम द्वारा 45.62 लाख रुपये की लागत से कार्यों को स्वीकृति देकर भूमिपूजन किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को लगातार नगर निगम के समक्ष रखा जा रहा है। महापौर एवं निगम प्रशासन के सहयोग से वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कार्य की स्वीकृति और भूमिपूजन के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रवासियों ने मुक्ति धाम में विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नागरिकों ने कहा कि बाउंड्रीवाल, शेड और मरम्मत कार्य होने से परिसर अधिक व्यवस्थित होगा तथा यहां आने वाले लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव सहित विजय पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, सुजीत, गौरव जैन, नीलेश सिंह एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version