नवांकुर सखी हरियाली यात्रा से महिलाओं ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा से महिलाओं ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदे

कटनी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के मार्गदर्शन में नवांकुर योजना अंतर्गत नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नवांकुर सखियों को नवांकुर संस्था द्वारा पौधे प्रदान किए गए ताकि प्रत्येक सखी अपने स्तर पर पौधारोपण कर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभा सके। पौधों के वितरण के साथ महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण पौधों की नियमित देखभाल तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति सेक्टर विजयराघवगढ़, विकासखंड विजयराघवगढ़ जिला कटनी द्वारा आयोजित इस अभियान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने पौधों की देखभाल करने तथा प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए समाज को प्रेरित किया। स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ आयोजित हरियाली यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं की सहभागिता से परिवार एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता सरपंच श्रीमती गुल्ली बाई नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति से शारदा प्रसाद साहू विक्रम यादव एवं सुदर्शन पटेल तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से लाला राम कोरी एवं राजेंद्र प्रसाद लोधी सहित संबंधित सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। नवांकुर संस्था द्वारा भविष्य में भी पौधारोपण पौधों की देखभाल तथा पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Exit mobile version