Site icon Yashbharat.com

कटनी जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट में शुरू होंगी नई आधार किट मशीनें, कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए निर्देश

IMG 20260804 WA0097

कटनी जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट में शुरू होंगी नई आधार किट मशीनें, कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए निर्देश

कटनी: नागरिकों को आधार सेवाएं अधिक व्यवस्थित, विश्वसनीय और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की। इस दौरान जिले में आधार केंद्रों के सुचारू संचालन, नई मशीनों की स्थापना और बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेशन को लेकर कई जनहितैषी निर्णय लिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, बाकल और सिलौंडी में लगेंगी नई आधार किट मशीनें

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की सुविधा के लिए जिले के प्रमुख स्थानों पर नई आधार मशीनें तुरंत स्थापित कर सेवाएं शुरू की जाएं:

 आधार केंद्रों का पुनर्गठन एवं स्थानांतरण

नागरिकों की पहुंच को आसान बनाने के लिए आधार केंद्रों के स्थानों में बदलाव किया गया है:

  1. स्लीमनाबाद: महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय बहोरीबंद से एक आधार केंद्र को स्लीमनाबाद तहसील में स्थानांतरित किया गया।

  2. बिलहरी: तहसील रीठी में संचालित एक केंद्र को बिलहरी उप तहसील में शिफ्ट कर क्षेत्रीय निवासियों को सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

5 वर्ष से कम बच्चों और स्कूली छात्रों के लिए विशेष अभियान

Exit mobile version