कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली (तिरंगा यात्रा) आयोजित

कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली (तिरंगा यात्रा) आयोजि

 

कटनी -चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) कटनी में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा के निर्देशन में “हर घर तिरंगा” अभियान (09 अगस्त से 17 अगस्त, 2025) अंतर्गत तिरंगा रैली (तिरंगा यात्रा) निकाली गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने नारों के माध्यम से लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने, घर एवं आसपास स्वच्छता रखने हेतू प्रेरित किया एवं शपथ दिलवाई।

 

उक्त तिरंगा रैली (तिरंगा यात्रा) में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर श्री देवाशीष चड्डा, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, ऑटोनॉमस कुलसचिव श्री शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष अतुल जैन, विज्ञान/कम्प्यूटर विभाग विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, रीतेश निगम, लाइब्रेरियन नीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे, सहायक प्राध्यापक रवि यादव, गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, विधि सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, माधुरी मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, किरण पाल, रोहिणी सिंह ठाकुर, शैलेज तिवारी, अतीत तिवारी, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिया रैकवार, सृष्टि जैन, शेखर सेन, अन्य समस्त स्टाफ एवं छात्र। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Exit mobile version