Site icon Yashbharat.com

कटनी में डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू, कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला समन्वय समिति का किया पुनर्गठन

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना foto

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना foto

कटनी में डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू, कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला समन्वय समिति का किया पुनर्गठन

कटनी: भारत की पहली पूर्णतः ‘डिजिटल जनगणना’ (जनगणना 2027) के सफल संचालन, समन्वय और सतत पर्यवेक्षण के लिए कटनी कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने शासन के नियमानुसार ‘जिला जनगणना समन्वय समिति’ का पुनर्गठन कर दिया है।

यह समिति जिले में जनगणना संबंधी समस्त गतिविधियों की निगरानी, प्रशिक्षण व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति और मोबाइल ऐप व पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन को समय-सीमा में पूरा कराना सुनिश्चित करेगी।

 मोबाइल ऐप और CMMS पोर्टल के जरिए होगी डिजिटल जनगणना

जनगणना-2027 देश का पहला ऐसा राष्ट्रीय अभियान होगा, जिसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे परिवारों से आंकड़े संकलित किए जाएंगे:

 पुनर्गठित जिला जनगणना समन्वय समिति का ढांचा और जिम्मेदारियां

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के प्रमुख अधिकारियों को निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए हैं:

  1. कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी (अध्यक्ष): श्री आशीष तिवारी पूरे जिले में चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार, सीएमओ आदि) को निर्देश देंगे, मास्टर ट्रेनर्स व फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और प्रशिक्षण समय पर सुनिश्चित कराएंगे।

  2. अपर कलेक्टर (संयोजक / जिला जनगणना अधिकारी): जिले में जनगणना कार्य को समयबद्ध तरीके से संचालित करने और समन्वय समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने का प्रभार संभालेंगे।

  3. आयुक्त, नगर पालिक निगम (सदस्य / अति. प्रमुख जनगणना अधिकारी): कटनी नगर निगम क्षेत्र में समस्त जनगणना कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने में सहयोग देंगे।

  4. जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO): CMMS पोर्टल, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर और मोबाइल ऐप के सफल संचालन तथा तकनीकी सहायता का जिम्मा संभालेंगे।

  5. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO): फील्ड वर्क के लिए आवश्यकतानुसार शिक्षकों को प्रगणक (Enumerators) एवं पर्यवेक्षक (Supervisors) के रूप में उपलब्ध कराएंगे।

  6. जिला जनसंपर्क अधिकारी (PRO): प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से जनगणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

  7. परियोजना अधिकारी (DUDA): जिले की सभी नगरीय निकायों (Urban Local Bodies) के कार्यों में समन्वय बनाएंगे।

Exit mobile version