Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latest

डिजिटल इंडिया का नया अध्याय: 1 मई से शुरू हो रही है देश की पहली डिजिटल जनगणना, जानें आपके लिए क्या है खास

कटनी : 30 अप्रैल 2026: डिजिटल इंडिया का नया अध्याय: 1 मई से शुरू हो रही है देश की पहली डिजिटल जनगणना, जानें आपके लिए क्या है खास,भारत के महामहिम रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के निर्देशानुसार, कटनी जिले में 1 मई 2027 से जनगणना का प्रथम चरण शुरू हो रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता के लिए नागरिकों से सहयोग की भावुक अपील की है।

मुख्य सचिव के निर्देश: 6 साल के हर बच्चे का हो स्कूल में एडमिशन, स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनशीलता से करें मॉनिटरिंग

डिजिटल इंडिया का नया अध्याय: 1 मई से शुरू हो रही है देश की पहली डिजिटल जनगणना, जानें आपके लिए क्या है खास

दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

जनगणना के इस महाभियान को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है:

  1. प्रथम चरण (1 मई से 30 मई 2026): इस दौरान मकान सूचीकरण (House Listing) और मकानों की गणना की जाएगी। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लेंगे।

  2. द्वितीय चरण (फरवरी 2027): इस चरण में मुख्य जनसंख्या गणना की जाएगी, जिसमें व्यक्तियों की व्यक्तिगत जानकारी जुटाई जाएगी।

पहली बार ‘डिजिटल’ जनगणना

आगामी जनगणना कई मायनों में खास है, क्योंकि यह देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी:

  • मोबाइल ऐप: आंकड़ों का संकलन ‘एचएलओ ऐप’ (HLO App) के माध्यम से होगा।

  • स्व-गणना पोर्टल (SE Portal): नागरिक स्वयं भी पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

  • रियल टाइम मॉनिटरिंग: पूरे कार्य की निगरानी ‘सीएमएमएस’ (CMMS) पोर्टल के जरिए लाइव की जाएगी।

  • वेब पोर्टल: मकानों के ब्लॉक बनाने के लिए ‘एचएलबीसी’ पोर्टल का उपयोग किया गया है।

इतिहास और कानून

  • क्रम: यह वर्ष 1872 से अब तक की 16वीं और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना है।

  • नियम: यह पूरी प्रक्रिया ‘जनगणना अधिनियम 1948’ और ‘जनगणना नियम 1990’ के कानूनी प्रावधानों के तहत संपन्न होगी।

कलेक्टर की अपील

“सटीक जानकारी देना हर नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। आपकी दी गई जानकारी से ही सरकार भविष्य की सामाजिक-आर्थिक विकास योजनाएं (जैसे स्कूल, अस्पताल, सड़कें) तैयार करती है। कृपया प्रगणकों को सही जानकारी दें और डिजिटल इंडिया के इस कदम में सहभागी बनें।” — आशीष तिवारी, कलेक्टर कटनी

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि