Site icon Yashbharat.com

Katni: महापौर, निगम अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने स्कूली बच्चों के साथ सड़क पर झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

IMG 20231001 WA0008

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जिला संगठन भारतीय जनता पार्टी कटनी स्कूली बच्चों के साथ सडकों पर झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत स्वच्छता मिशन के तहत 2 अक्टूबर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज एक अक्टूबर से स्वछता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शहर में एक तारीख एक घण्टा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर निगम में एक अक्टूबर से स्वछता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शहर में एक तारीख एक घण्टा कार्यक्रम,मिशन चौक से शुरू हुआ सफाई अभियान

अभियान के तहत शहर के सभी 45 वार्डो में नागरिकों ने अपने अपने वार्ड में सफाईं अभियान चलाया। मुख्य कार्यक्रम मिशन चौक पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर  प्रीति संजीव सूरी निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी पीतांबर टोपनानी सुरेश सोनी सुनील उपाध्याय,निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल एवं वार्डस्ले स्कूल के विद्यार्थी व सहयोगी संस्था ओम साई विज़न के समस्त सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में सभी ने स्वच्छता हेतु सफाईं अभियान के तहत मिशन चौक से आजाद चौक सडको को साफ करने के लिये हाथों में झाडू थामी और सडको की सफाई कर स्वचछता की अलख जगायी।

अंत मे महापौर सूरी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।महापौर श्रीमति सूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी की प्रेरणा से स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को पूरा करना है नगर को स्वच्छता में नंबर वन की श्रेणी में लाना है।महात्मा गांधी जी की जयंती पर आज 1 अक्टूबर से स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने स्वच्छता अभियान एवं कार्यक्रम में आये सभी नागरिकों व विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर महापौर  प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी पीतांबर टोपनानी  सुनील उपाध्याय निगमायुक्त  विनोद कुमार शुक्ल एमआईसी सदस्य डा. रमेश सोनी सुभाष शिब्बू साहू अवकाश जायसवाल पार्षद सीमा श्रीवास्तव चोखे भाईजान प्रदेश पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष सुरेश सोनी अंकिता तिवारी पीताम्बर टोपनानी अभिषेक ताम्रकार उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहायक यंत्री आदेश जैन कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल वाहन सुपरवाइजर अरविंद प्यासी उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी गणेश बिचपुरिया स्टेनो आलोक तिवारी तेजभान सिंह विनोद सिंह रामचरण रजक महेश खरे आनंद पाण्डे महेन्द्र शर्मा जितेन्द्र जाटव सुरेन्द्र पाण्डेय स्वच्छ भारत मिशन के समस्त कर्मचारीगण व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version