Katni भाई की मौत, भतीजों पर दर्ज हुआ गैरइरादतन हत्या का मामला

Katni जमीन की नापजोख के दौरान दो भाइयों के बीच हुए विवाद में हुई थी एक की मौत ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में हुई थी घटना ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कटरिया में जमीन के सीमांकन के दौरान दो भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान एक भाई की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों के विरूद्ध गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि ग्राम कटरिया निवासी 72 वर्षीय नंदलाल पिता फागूराम गड़ारी व नंदीलाल गड़ारी दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। गतदिवस पटवारी रामबली विश्वकर्मा सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे और नापजोख कर कब्जा दिलाने की कार्रवाई करने लगे। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच विवाद होने लगा।

इसी बीच नंदलाल गड़ारी अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने अधिकार में लेकर उसका अस्पताल में परीक्षण कराया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। मृतक नंदलाल के पुत्र शिवकुमार गड़ारी ने आरोप लगाया है कि नापजोख के दौरान विवाद करते हुए नंदलाल के साथ कलुआ गड़ारी व छोटू गड़ारी के द्धारा मारपीट की गई, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीएम रिपोर्ट आने पर कलुआ गड़ारी व छोटू गड़ारी के विरूद्ध गैरइरादतन हत्या का मामला धारा 304, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version