Site icon Yashbharat.com

KATNI : नागरिकता संशोधन बिल शरणार्थियों की रक्षा करेगा – भाजपा जिलाध्यक्ष

IMG 20191230 WA0011

आगमी कार्यक्रमों हेतु तैयारी बैठक संपन्न
कटनी। भाजपा जिला कार्यालय में नागरिकता संशोधन बिल के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश के निर्देशानुसार तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा की केन्द्र सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल पारित करके पीड़ित शोषित शरणार्थियों के जीवन-धन और सम्मान की रक्षा करने का कार्य किया हैं।

उन्होंने कहा कि अगामी समय में घर-घर जाकर अभियान, प्रबुद्धजन संगोष्ठी, छोटी-छोटी ग्राम पंचायत/वार्ड स्तरीय संगोष्ठी, नागरिकता अधिकार सम्मान, प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान एवं पैदल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रणय पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्षगण चमनलाल आनंद, पीतांबर टोपनानी, रामचन्द्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल आदि ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग एवं आभार जिला अपाध्यक्ष गीता गुप्ता ने किया।
विविध कार्यक्रमों के सम्पन्न कराने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ने जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जिसमें जनसंपर्क अभियान हेतु ललित जायसवाल, प्रबुद्धजन संगोष्ठी हेतु शशांक श्रीवास्तव, छोटी-छोटी संगोष्ठी हेतु मृदुल द्विवेदी, नागरिकता अधिकार सम्मान हेतु चेतन हिन्दुजा, प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान हेतु सत्यनारायण अग्रहरी, रैली हेतु रामरतन पायल, सोशल मिडिया हेतु सचिन तिवारी को प्रभारी बनाया गया हैं।
बैठक में अर्पित पोद्दार, सपना सरावगी, ऋचा गेलानी, शिल्पी सोनी, सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, अभिषेक ताम्रकार, मिठ्ठू लाल जैन, ललित जायसवाल, प्रमोद सोनी, ओंमप्रकाश तिवारी, मनीष देव मिश्रा, अंकुर ग्रोवर, जयवंत सिंह, नितिन पाण्डेय, गोविन्द प्रताप सिंह, मयंक कन्देले, केशव मिश्रा, यज्ञदत्त मिश्रा, विजय दुबे, विनोद रजक, सोनलाल साहू, डब्बू रजक, रमेश सोनी, दीपक बड़गैया, रामकुमार द्विवेदी, विजय गुप्ता, अनिल पटेल, अशोक मिश्रा, रविशंकर पाण्डेय, कमलेश सेन, बलराम यादव, ब्रजेन्द्र सिंह बघेल, मुकेश तिवारी, मौसम सिंह, महमूद खान आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version