कटनी में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026” कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

कटनी में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026” कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

कटनी। पीएमसीओई शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और वंदन गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश मिश्रा जी वरिष्ठ अधिवक्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सुरेश सोनी, शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्राचार्य प्रो. डॉ. चित्रा प्रभात, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी प्राचार्य डॉ नरेंद्र बडखेड़कर, रचित मिश्रा (यूथ आइकन), श्री हेमंत श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

 

अपने उद्बोधन में उमेश मिश्रा ने कहा कि भारत के युवाओं में राष्ट्र निर्माण की अपार शक्ति निहित है। यदि युवा स्वयं नशे से दूर रहकर समाज को भी जागरूक करें, तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र साकार होगा। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ही एक सशक्त एवं विकसित भारत की आधारशिला हैं।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान और गरीब को केंद्र में रखकर सरकार विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है तथा नशामुक्त समाज का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्राचार्य प्रो. डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि विकसित भारत का सपना युवाओं की सक्रिय सहभागिता के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने, “सेवा परमो धर्मः” के सिद्धांत पर चलने तथा मनसा, वाचा और कर्मणा से राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

रचित मिश्रा (यूथ आइकन) ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नष्ट कर देता है। यदि विकसित भारत का संकल्प साकार करना है, तो प्रत्येक युवा को स्वयं नशे से दूर रहकर अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं तथा “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

अपने विचार व्यक्त करते हुए हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे के प्रति जागरूक रहने, दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम के दौरान आकाश एवं उनके समूह के साथियों ने नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों को भावुक करते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. माधुरी गर्ग ने किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में डॉ. आर.पी. मिश्रा, प्रो विनय वाजपेई, प्रो. ज्योत्सना आठ्या, प्रो. व्ही.के. द्विवेदी, डॉ. आर.पी. सिंह, प्रो. जी.एम. मुस्तफा, डॉ सरदार दिवाकर, डॉ सुनील त्रिपाठी, डॉ विजय कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. भूपेंद्र शुक्ला, श्री आयुष तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह तथा श्री अमित कुमार, कुमारी कनक सोनी रामकुमार सहित कटनी जिला के समस्त महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं दल प्रभारी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में जनजागरण फैलाने का संकल्प एवं शपथ लिया।

Exit mobile version