Site icon Yashbharat.com

पुलिस के अधिकारियों से जुड़ा मामला कव्हरेज करने गए पत्रकारों को रोका, कटनी में देर रात तक गहमा गहमी

Screenshot 20250601 005402 WhatsApp

कटनी। भोपाल तक हड़कंप मचाने वाले कटनी के पुलिस अधिकारियों से जुड़ा यह मामला आज फिर निकल आया। बीते कई महीनों से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर महिला अधिकारी के पति ने बहुत सारे आरोप मढ़े जिसकी फिलहाल जांच चल रही है। स्थानांतरित सीएसपी ख्याति मिश्रा तथा उनके पति के बीच का यह विवाद सुर्खियों में है।

आरोप है कि आज जब स्थानांतरित महिला अधिकारी के घर वाले कटनी पहुंचे तो एक बार फिर यहां गहमा गहमी शुरू हो गई लेकिन मामला तब बिगड़ा जब महिला पुलिस अधिकारी के परिवार वालों को महिला थाने में ले आया गया। जब यहां पत्रकार इन लोगों से बात करने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने पत्रकारों से अभद्रता की धक्का मुक्की भी की जिसके बाद आक्रोशित पत्रकार यहीं बैठ गए।  बाद में पुलिस ने खेद व्यक्त किया।

क्या है आरोप

स्थानांतरित कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा के पति शैलेंद्र शर्मा जो कि दमोह में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं उनकी पत्नी ख्याति का स्थानांतरण मैहर होने पर कटनी जहां उन्हें बंगला दिया था उसे खाली कराने के उद्देश्य से अपने परिजनों के साथ यहां रुके हुए थे आरोप है कि इस दौरान आज रात अचानक पुलिसकर्मी उनके बंगले में दाखिल हुए और उनके साथ मारपीट की इस दौरान घर के मौजूद 6 से 7 परिजनों के साथ भी बदसलूकी भी पुलिस कर्मियों द्वारा की गई यह आरोप शैलेंद्र शर्मा तहसीलदार और तहसीलदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा लगाया गया है ।

जिस समय घटना हुई घर पर ख्याति बंगले में मौजूद नही थी। उन्होंने कहा इससे पूर्व उनके चाचा का एक्सीडेंट भी कराया गया तहसीलदार पति ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की रेकी की जा रही है और उन्हें परेशान किया जा यहां तक कि उनके मोबाइल भी पिछले 10 माह से ट्रेस किए जा रहा है। और आज उनके साथ और उनके परिजनों के साथ मारपीट भी की गई है। उधर ख्याति ने अपने पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

ख्याति के परिजनों का आरोप है कि परिजनों के साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं महिला थाने में बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया. मारपीट का आरोप कटनी पुलिस पर लगा है. शनिवार को दमोह में पदस्थ तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और उनके तथा उनकी पत्नी (सीएसपी ख्याति मिश्रा) के परिजन कटनी के सरकारी बंगले में बेटी से मिलने पहुंचे थे. बातचीत चल ही रही थी कि वहां अचानक पुलिस पहुंची और परिजनों को जबरन खींचते हुए पुलिस गाड़ी में बैठाकर महिला थाने ले आई.

महिला थाने में मौजूद सीएसपी की मां सुलोचना मिश्रा और तहसीलदार की चाची अरुणा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम घर में शांति से बैठकर बात कर रहे थे. तभी अचानक पुलिस आई और बिना कुछ कहे घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. हमें जबरन थाने लाया गया और यहां भी बुरी तरह ट्रीट किया जा रहा है.

तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने उनके 8 साल के बेटे के सामने परिवार के सदस्यों से मारपीट की और सभी को महिला थाने में कैद कर लिया. जब वह महिला थाने पहुंचे, तो डीएसपी प्रभात शुक्ला ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया. इस दौरान डीएसपी प्रभात शुक्ला और तहसीलदार के बीच तीखी झड़प भी हुई.

Exit mobile version