राष्ट्रीय

Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : ग्रामीण क्षेत्र में जबर्दस्त उत्साह,10 बजे तक यहां 16.30 फीसद वोट

जमशेदपुर। Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting झारखंड के कोल्‍हान में 13 सीटों पर मतदान शुरू है। यहां मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, बागी सरयू राय समेत सभी प्रत्‍याशियों की तकदीर जनता जनार्दन लिख रहे हैं। मतदान को लेकर उत्‍साह देखा जा रहा है। लोगों की कतारें मतदान केंद्रों पर लगी है। मतदान शांति पूर्ण चल रहा है। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में वोट डालने को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया। सुबह दस बजे तक बहरागोड़ा में सर्वाधिक 16.30 फीसद वोट डाले जा चुके थे। वहीं सबसे कम जमशेदपुर पश्चिमी में 11.09 फीसद जबकि जमशेदपुर पूर्वी विधानभा क्षेत्र में 11.55 फीसद वोट प्रतिश दर्ज किया गया।

सुबह 10 बजे तक मतदान

कुल 11.90 प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम जिला

जमशेदपुर पूर्वी 11.55
जमशेदपुर पश्चिमी 11.09
जुगसलाई 14.80
पोटका 14.90
घाटशिला 14.10
बहरागोड़ा 16.30
पश्चिमी सिंहभूम

चाईबासा : 14.46
मझगांव : 14.07
जगन्नाथपुर : 12.90
मनोहरपुर : 10.12
चक्रधरपुर : 11.72
सरायकेला खरसावां

सराकेला : 15.66
खरसावां : 13.44

कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम में तकनीकी खराबी के चलते देर से शुरू हुआ मतदान

कहीं-कहीं तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर से मतदान शुरू होने की सूचना मिली। पश्चिम सिंहभूम के झींकपानी के बूथ संख्या 190, 190, 191, 192 व 193 में इवीएम में तकनीकी खराबी की बात सामने आई।

पूजा-पाठ कर निकले प्रत्याशी, किया मतदान

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply