Jabalpur News: चांदनी चौक, ठक्करग्राम, नर्मदा नगर और सैफ नगर कन्टेनमेन्ट जोन से मुक्त

जबलपुर, (यशभारत@आशीष शुक्ला)। जबलपुर के लिए राहत की खबर है चाँदनी चौक, ठक्करग्राम, नर्मदा नगर और सैफ नगर कन्टेनमेन्ट जोन से मुक्त कर दिए गए हैं।

जबलपुर  के इन कन्टेनमेट जोन में बीते 21 दिन से कोई कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आने पर शहर के चाँदनी चौक, ठक्करग्राम , नर्मदा नगर गोहलपुर और सेफ नगर को कन्टेनमेन्ट जोन से मुक्त कर दिया गया है ।

इस बारे में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने आज शुक्रवार को आदेश जारी कर दिये हैं ।

↑
Exit mobile version