Jabalpur Crime: लॉ की छात्रा को लाल कार की दहशत, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने लिखी आर्मी को चिट्ठी

लॉ यूनिवर्सिटी जबलपुर की छात्रा के साथ रात के समय आपत्तिजनक व्यवहार के मामले में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट अपनी छात्रा के साथ खड़ा हो गया है। आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों को आधिकारिक पत्र लिखा गया है, जिसमें आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। घटना आर्मी एरिया की है और गोरा बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।

आर्मी लिखी हुई एक लाल का यूनिवर्सिटी के चक्कर लगा रही है और इसको लेकर मामले कि पीड़ित छात्रा एवं दोनों छात्रों में काफी दहशत है। पुलिस ने आधिकारिक रूप से अब तक नहीं बताया है कि यह कार सचमुच आर्मी की है या फिर किसी ने अनाधिकृत रूप से अपनी कार पर आर्मी लिखा हुआ है।

 सहायता के लिए चिल्लाने पर जब यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी गार्ड आया तो आर्मी के दोनों अधिकारी कार लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। इधर वह दोनों आरोपी अधिकारी उसी लाल कार (जिस पर आर्मी लिखा हुआ है) में बैठकर यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाते हैं। लड़की का कहना है कि, वह बहुत दहशत में है और यूनिवर्सिटी केंपस से बाहर नहीं निकल पा रही है। पीड़ित लड़की नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसका साथ देने वाले 2 छात्रों में से एक स्वप्निल ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला है जबकि प्रतीक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

 

Exit mobile version