Site icon Yashbharat.com

ISRO- भीषण आग की चपेट में अनुसंधान केंद्र

2018 1image 08 24 333552000isrolunch ll

अहमदाबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (एसएसी) में स्थित अनुसंधान सुविधा में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई।

इस आग की चपेट में आने से सीआइएसएफ का एक जवान बुरी तरह झुलस गया। यह आग 32 नंबर की बिल्डिंग में स्थित मशीनरी विभाग में लगी थी।

सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए 28 दमकल गाड़ियों के साथ 10 एंबुलेंस भी पहुंच गए। अहमदाबाद जिला कलेक्टर विक्रांत पांडे भी मौके पर पहुंचे।

अग्निशमन दस्ते के जवानों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुख्य अधिकारी एफएम दस्तूर ने बताया कि दोपहर दो बजे इसरो के केंद्र में आग लगने की सूचना मिली थी।

दमकल जवानों ने तुरंत ही आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ज्यादा नुकसान नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

एसएसी अहमदाबाद में इसरो का एक बड़ा अनुसंधान केंद्र है। यहां देश द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले उपग्रहों के पेलोड तैयार किए जाते हैं। इस केंद्र की स्थापना भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई ने की थी।

Exit mobile version