Site icon Yashbharat.com

उद्योग फ्रेंडली नीतियों और नवाचार से मिलेगा निवेश को विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव, म.प्र. बनेगा नया इंडस्ट्रीयल हब

उद्योग फ्रेंडली

कटनी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश और रणनीतिक नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस बार की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट न सिर्फ अपनी भव्यता बल्कि गहरे रणनीतिक बदलावों और नए औद्योगिक विज़न से भी चर्चा में है। भोपाल, जो अब तक प्रशासनिक और सांस्कृतिक रूप से पहचाना जाता थाअब निवेश और व्यापार का नया ग्लोबल पॉइंट ऑफ इंटरेस्ट बनने जा रहा है। झीलों की नगरी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने जा रही है। भोपाल का आकर्षण और राज्य सरकार की सहज एवं पारदर्शी उद्योग फ्रेंडली नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।

 

नवाचारों का केन्द्र बनेगा जीआईएस

 

इस वर्ष के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को ‘पॉलिसी-ड्रिवन इन्वेस्टमेंट समिट’ का नया मॉडल दिया गया है। पहली बारसरकार 20 से अधिक नीतियों को एकसाथ प्रस्तुत कर रही हैजिससे निवेशकों को हर सेक्टर के लिए स्पष्ट रणनीति और अवसर मिलेंगे। अब इन्वेस्टर्स को केवल संभावनाएँ नहींबल्कि सरकार की ठोस योजनाओं और तत्काल प्रभावी पॉलिसी सपोर्ट का भरोसा मिलेगा।

 

इस बार का GIS पारंपरिक कॉन्फ्रेंस से आगे बढ़कर “फोकस्ड इन्वेस्टमेंट डिस्कशन” का मंच बनने जा रहा है। यानीआईटीटेक्सटाइलफार्माऑटोमोबाइलईवीअक्षय ऊर्जा जैसे हर सेक्टर के लिए अलग सत्र होंगेजहां इंडस्ट्री लीडर्स और सरकार के बीच प्रत्यक्ष संवाद और सेक्टर-केंद्रित समझौते होंगे। समिट में पहली बार इंडस्ट्रियल एक्सपो‘ और मेक इन एमपी‘ का संयोजन किया गया हैजहां प्रदेश की औद्योगिक ताकतविनिर्माण क्षमता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उसकी स्थिति को प्रस्तुत किया जाएगा।

 

जीरो अपशिष्ट समिट

 

जीआईएस-2025 को जीरो अपशिष्ट‘ समिट बनाने की रणनीति तैयार हो चुकी है। समिट स्थल पर केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग होगाआयोजन स्थल 100% अक्षय ऊर्जा से संचालित होगा और पूरे समिट में पेपरलेस ऑपरेशंसआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड इंटरेक्शन और डिजिटल टेक्नोलॉजी का समावेश होगा।

 

औद्योगिक राजधानी के रूप में नई पहचान

 

भोपाल को पहली बार औद्योगिक राजधानी के रूप में नई पहचान मिलने जा रही है। यह आयोजन प्रदेश की नई इंडस्ट्रियल जर्नी की आधारशिला साबित होगा। समिट न केवल बड़े निवेशकों के लिए बल्कि माइक्रोस्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) और स्टार्टअप्स के लिए भी एक बड़ा अवसर लेकर आ रही है। प्रदेश के स्थानीय उद्यमों को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी साझेदारों के साथ जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई हैजिससे इनका विस्तार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक होगा।

 

राजधानी के चारों ओर फैले औद्योगिक क्षेत्रों—मंडीदीपगोविंदपुराबागरोदापिलुखेड़ी और अन्य औद्योगिक हब को इस समिट से नए निवेशनई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल टाई-अप्स का फायदा मिलेगा। जीआईएस-2025 केवल निवेश ही नहींबल्कि युवाओं को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के अवसर देने वाला मंच भी साबित होगा। इस समिट में आईटीमैन्युफैक्चरिंगइलेक्ट्रॉनिक्सबायोटेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में नई नौकरियों के अवसर पैदा करने वाले एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।

 

औद्योगिक क्रांति का केन्द्र

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब केवल संभावनाओं का प्रदेश‘ नहींबल्कि औद्योगिक क्रांति का अगला केंद्र‘ बन चुका है। GIS 2025 के मंच से प्रदेश की आर्थिक शक्तिनीति-संवर्धित औद्योगिक मॉडल और वैश्विक निवेश के प्रति प्रतिबद्धता पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत होगी।

 

भोपाल अब सिर्फ मध्यप्रदेश की राजधानी नहींबल्कि भारत के नए औद्योगिक भविष्य का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है। जीआईएस-2025 इसी परिवर्तन की मजबूत नींव रखने जा रहा है।

Exit mobile version