Site icon Yashbharat.com

indian railway news सिकंदराबाद-दानापुर के मध्य जबलपुर कटनी होकर चलेगी 3 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन

images 36

indian railway news रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद के मध्य 03-03 ट्रिप एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पमरे के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 13, 20 और 27 मई 2023 (शनिवार) को सिकंदराबाद स्टेशन से दोपहर 15:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 05.10 बजे, पिपरिया 06:20 बजे, जबलपुर 09:00 बजे, कटनी 10:30 बजे, सतना 12:25 बजे और रविवार को 23.15 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 15, 22 और 29 मई 2023 (सोमवार) को दानापुर स्टेशन से 14:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 00:15 बजे, कटनी 02:20 बजे, जबलपुर 04:00 बजे, पिपरिया 06:08 बजे, इटारसी 07:50 बजे और मंगलवार को 23:50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी।

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेड्डापल्ली, बेलमपल्ली, सिरपुरकागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Exit mobile version