छात्र संग्राम परिषद स्कूल में धूमधाम से मनाई गई आजादी की वर्षगांठ, देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

छात्र संग्राम परिषद स्कूल में धूमधाम से मनाई गई आजादी की वर्षगांठ, देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुत

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के गायत्री नगर बाबा घाट क्षेत्र स्थित छात्र संग्राम परिषद स्कूल/कार्यालय में आजादी की वर्षगांठ धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। गरिमामय समारोह में एडवोकेट कमलेश जायसवाल के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजा रोहण के साथ ही राष्ट्रगीत और राष्ट्र गान का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान प्रभारी गोपी विश्वकर्मा, संयोजक मंडल अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संस्था अध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव सुरेन्द्र सागर ताम्रकार, अनंत पांडे, पी.के.दास, अरुण द्विवेदी, अमित कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार रैकवार, विनोद छिरौलिया की उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंग्लिश स्पीच योअल मसिह दास, हिन्दी भाषण खुशहाल सूर्यवंशी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रा हर्षिता विश्वकर्मा, मानसी पासी, दीपाली मिश्रा, सानिया रघुवंशी, हिमांशी बर्मन, दिशा निषाद, मानवी कनहर, प्रियांशी, लक्ष्मी साहू, आराध्या पटेल, अमन शर्मा, वैष्णवी तिवारी, मयंक कुमार पासी, आर्यन शर्मा, अनन्या खटीक, दिशा कोरी के द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मन मोहक प्रस्तुति दी गई। शाला प्राचार्य श्रीमती माधवी पांडे, उप प्राचार्य स्वर्णलता जोसफ, शिक्षक संजय यादव, राजेश पासी, कुलदीप पांडे की उपस्थित में स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओ के द्वारा पी. टी. का शानदार प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व कु. हर्षिता विश्वकर्मा व बैन्ड मास्टर खुशहाल सूर्यवंशी द्वारा किया गया। उप प्राचार्य स्वर्णलाता जोसफ़ के द्वारा पी.टी की तैयारी व सफल मंच संचालन किया गया। मिष्ठान वितरण के साथ आजादी की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का समापन हुआ।

Exit mobile version