भुड़सा में अवैध अनाज भंडारण का भंडाफोड़, धान-गेहूँ–कोदो जब्त

कटनी ।भुड़सा में अवैध अनाज भंडारण का भंडाफोड़, धान-गेहूँ–कोदो जब्त! गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्‍यापन करने के संबंध में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में संयुक्‍त जांच दल ने ग्राम भुड़सा में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से भंडारित धान, गेहूँ एवं कोदो जब्‍त किया।

भुड़सा में अवैध अनाज भंडारण का भंडाफोड़, धान-गेहूँ–कोदो जब्त

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर गठित खाद्य, राजस्‍व एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल ने ग्राम भुड़सा में अभिषेक किराना एवं जनरल स्‍टोर की जांच की। इस दौरान दुकान के भीतर गोदाम में 1100 बोरी धान, 1565 बोरी गेहूँ एवं 130 बोरी कोदो का भंडारण पाया गया। इस भंडारित अनाज के संबंध में कोई दुकान संचालक द्वारा कोई भी वैध दस्‍तावेज और अभिलेख प्रस्‍तुत नहीं किया जा सका। इसलिये इसे जब्‍त कर इसकी निकासी पर रोक लगाते हुये संचालक के सुपुर्द नामे में सौंपा गया।

Exit mobile version