बलूचिस्तान में पंजाबी यात्रियों की पहचान कर 9 की हत्या- बस से अपहरण के बाद बर्बर गोलीबारी

बलूचिस्तान में पंजाबी यात्रियों की पहचान कर 9 की हत्या- बस से अपहरण के बाद बर्बर गोलीबारी

बलूचिस्तान में पंजाबी यात्रियों की पहचान कर 9 की हत्या- बस से अपहरण के बाद बर्बर गोलीबारी।बलूचिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि क्वेटा से लाहौर जा रही एक बस के यात्रियों को बंदूकधारियों ने अगवा कर गोली मार दी. इस हमले में कम से कम 9 मुसाफिरों की मौत हुई है. यह घटना बलूचिस्तान के उत्तरी शहर झोब के पास हुई, जहां हथियारबंद हमलावरों ने बस को रोका, मुसाफिरों को नीचे उतारा और उनमें से 9 लोगों की पहचान कर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।

बलूचिस्तान में पंजाबी यात्रियों की पहचान कर 9 की हत्या- बस से अपहरण के बाद बर्बर गोलीबारी

बलूचिस्तान में पंजाबी यात्रियों की पहचान कर 9 की हत्या- बस से अपहरण के बाद बर्बर गोलीबारी

झोब के असिस्टेंट कमिश्नर नावेद आलम ने बताया कि हमलावरों ने यात्रियों को बस से उतारकर एक तरफ ले जाकर उन पर गोलियां चलाईं. मारे गए लोगों की लाशों को बरखान जिले के रेखनी अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

सरकार ने कहा आतंकी हमला

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘आतंकवाद की कार्रवाई’ बताया है. उन्होंने कहा,’आतंकवादियों ने यात्रियों को बस से उतारकर उनकी पहचान की और फिर निर्दोष पाकिस्तानियों को बेरहमी से मार डाला।

प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही अपहरण की सूचना मिली, सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. हालांकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. लेकिन सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

बलूचिस्तान के सीएम का बड़ा बयान

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगटी ने इस भयावह हमले की कड़ी निंदा की और इसे “खुला आतंकवाद” बताया. उन्होंने कहा कि इस हमले में निर्दोष नागरिकों को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया. उन्होंने इसे कभी न माफ करने वाला अपराध करा दिया.

मुख्यमंत्री बुगटी ने कहा,”आतंकवादियों ने एक बार फिर अपनी कायरता और हैवानियत दिखा दी है. मासूमों का खून बेकार नहीं जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश के खिलाफ युद्ध है और सरकार की प्रतिक्रिया सख्त और निर्णायक होगी।

Exit mobile version